झारखंड : गोड्डा जिलें में ससुराल के बाहर धरने पे बैठी बहु
ससुराल के बाहर धरने पे बैठी बहु
उसके बाद से अब तक वह उसे अपने घर नही ले गया। जब लड़की ने ससुराल जाने की जिद्द की तो वह से छोड़ कर फरार हो गया। जिसके कारण वह अपने हक के लिए ससुराल में जाके धरने पे बैठ गई। लड़की का दावा है की उसने लड़के के साथ प्रेम विवाह , हिंदू रीति रिवाज से मन्दिर में संपन्न हुआ था। उसके बाद से वह लड़के को ससुराल ले जाने के लिए कहती रही। लड़का कहता था कि वह पहले अपने परिवार को इस बारे में बताएगा। इसके बाद दोनों साथ जाएंगे। इस तरह 8 महीने बीत गए। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा । लड़की का कहना है की लड़का उसे धोखा देके फरार हो गया है। कही से इंसाफ न मिलते हुए देख कर लड़की ससुराल में जाके धरने पे बैठ गई। लड़के के परिवार वाले को लड़की की बातो पर भरोसा नहीं जबकि सारे शादी के सारे सबूत लड़की के पास है।
मामले की जानकारी मिलते ही गांव वाले इकट्ठा हो गए और उन्होंने ने लड़के के परिवार वालों से लड़के को बुलाकर इसके बारे में पूछने को कहा,ऐसे में परिवार ने कहा फिलहाल उनका लड़का घर पे नही जब तक वह लौटता नही तब तक कुछ नहीं हो सकता है।
No comments