Breaking News

महाराष्ट्र: ठाणे में 22 वर्षीय महिला ने नदी में कूदकर जान दी, बचाई गई

 महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदी 22 वर्षीय महिला को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात बदलापुर कस्बे में घटी।

बदलापुर नगर परिषद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी भगवत सोनवणे ने बताया कि महिला ने रात करीब 10.30 बजे उल्हास नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन सेवा कर्मियों और स्थानीय बचाव दल ने उसकी आत्महत्या की कोशिश को नाकाम कर दिया।

उन्होंने बताया कि गोताखोरों और प्राकृतिक आपदा बचाव फाउंडेशन टीम के सदस्यों के साथ अग्निशमन सेवा कर्मियों ने खोजबीन की और आखिरकार उसे झाड़ियों में उलझा हुआ पाया, जहां से उसे बाहर निकाला गया और बचाया गया। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि उसके इस कदम के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। 

 (पीटीआई इनपुट्स के साथ)

No comments