112 पुलिसकर्मियों को CP ने किया सम्मनित
मुंबई मे क्राइम ग्राफ को कम करने के लिए मुंबई CP ने विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत ऐसे पुलिस अधिकारियो को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने अपराध को कम करने में विशेष भूमिका निभाई है।हाल ही में मुबई पुलिस कमिश्नर ने 112 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
इनके अथक प्रयासों के कारण अपराधियों को दोषी ठहराने में सफलता मिली है। ये सभी आधिकारी जोन 9 और 10 से है।
पुलिस कमिश्नर विवेक फंसलकर ने सभी अधिकारियो को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। इनकी मदद से आर्थिक अपराध, महीला अपराध, मारपीट, चोरी, लूटपाट डकैती जैसे कई मामलो को सुलझाया गया।
एक वरिष्ठ आधिकारी ने बताया कि कई गंभीर मामलो की जांच पीछले कई वर्षो से प्रलंबित थी। केस से जुड़े ठोस सबूतों के आधार पे संबंधित आरोपीयो को कोर्ट में पेश करने और आरोप पत्र दाखिल करने की जिमेदारी इन्ही जांच अधिकारियो की थी।
इन्ही अधिकारियो की सहायता से गंभीर मामलो में लिप्त अपराधियों को दोषी ठहराया गया।
सम्मानित सभी सभी पुलिस कर्मियों का कहना है की इस प्रकार के सम्मान से उनका मनोबल बढ़ता है।
No comments