संजय राउत के खिलाफ़ ठाणे पुलिस में मामला दर्ज़
शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने मुख्य मंत्री के बेटे सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे पर आरोप लगाया था की शिंदे ने उन्हे मरने के लिए ठाणे के गैंगस्टर राजा ठाकुर को सुपारी दी थी।
![]() |
इसका जवाब देते हुऐ शिंदे ने मिडिया से कहा मुझे राउत साहब की बहुत चिंता हो रही है। शिंदे ने यह कहते हुऐ राउत के आरोपों कि खिल्ली उड़ाई। |
शिंदे ने कहा की राउत रोज सुबह उठकर किसी पर भी आरोप लगाते है। उन्होने कहा मै तो डॉक्टर हूं तो उनके व्यहार को देखकर मुझे लगता है की क्या वह सीजोफ्रेनिया जैसी बीमारी से पीड़ित है। वह एक काल्पनिक, दुनिया में रहते है। महाराष्ट्र को राउत की जरूरत है क्योंकि वह सुबह सुबह लोगों का मनोरंजन करते है। उन्हे अपने स्वास्थय का ध्यान रखना चहिए। शिंदे कल्याण लोकसभा क्षेत्र के प्राचीन शिव मन्दिर सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने अंबरनाथ आए थे।
दो दिन बाद शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
शिंदे ने आखिरकार राउत के गंभीर आरोपों पर आपनी चुप्पी तोडी है। उन्होने कहा मुझ पर लगाए गए आरोप गलत है।
नरेश महस्के ने सबूत के साथ बात की है। राउत के सहयोगी चिंद्रकर से पुलिस ने पुछताछ की थी । पहले राउत ने कहा की मारने के लिए सुपारी दी गई थी। फिर उन्होने कहा की कोई उन पर कालिख पोतने वाला है। जैसे ही चिंदकर ने यह कहा पुलिस ने उनका ज़वाब दर्ज़ कर लिया है।
राउत के आरोपों को लेकर बुधवार देर रात ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे ने राउत कें खिलाफ़ कापूरबावड़ी पुलिस स्टेशन मे मामला दर्ज़ कराया गुरुवार को मीनाक्षी के नेतृत्व में ठाणे मनोरोग अस्पताल परिसर में महिला आघाड़ी ने राउत को भर्ती करने की प्रक्रिया पूरी की।
मीनाक्षी ने मिडिया को बताया हैं की राउत की दिमागी हालत ठीक नहीं है।वह अनाप शनाप कहते रहते है। उनकी हालत और ज्यादा खराब हो लोग सड़क पर उन्हे पागल हालत में देख कर पत्थर मारे इससे पहले उनका इलाज कराना जरूरी है।
इस दौरान प्रतीकात्मक रुप से राउत को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। एक युवक के चहरे पर राउत का मुखौटा लगाया गया था।
बुधवार सुबह राजा ठाकुर की पत्नी एडवोकेट पूजा ठाकुर ने पुलिस में जा कर संजय राउत के खिलाफ़ लिखित शिकयत की थी।
No comments