Breaking News

मुंबई क्राइम: ट्रॉम्बे में 30 लाख रुपये की कोकीन के साथ दो गिरफ्तार

 

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 100 ग्राम कोकीन के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया 


मुंबई पुलिस के Anti-Narcotics Cell ने यहां उपनगरीय ट्रॉम्बे में 30 लाख रुपये मूल्य की 100 ग्राम कोकीन रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  



एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एएनसी की घाटकोपर इकाई ने मंगलवार शाम चीता कैंप में एक घर पर छापा मारा और वडाला निवासी संजय चतुर्वेदी (40) और नवी मुंबई निवासी फेलिक्स इमंगवेल (21) को गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने कहा कि एएनसी की टीम ने आरोपी के पास से 100 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया।अधिकारी ने बताया कि चतुर्वेदी कैब सर्विस कंपनी में ड्राइवर के तौर पर काम करता था और जांच से पता चला है कि वह नियमित रूप से अफ्रीकी ड्रग आपूर्तिकर्ताओं से 20 से 30 ग्राम कोकीन खरीद कर दक्षिण मुंबई में अपने ग्राहकों को बेचता था।  उन्होंने कहा कि दोनों शहर और पड़ोसी उपनगरों में तस्करी, परिवहन और कोकीन के वितरण में शामिल हैं।

No comments