Breaking News

ठाणे में मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

 महाराष्ट्र: ठाणे में मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके चाचा ने कथित तौर पर बलात्कार किया। 



 भिवंडी तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को यहां भिवंडी इलाके में हुई और 48 वर्षीय आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

 अधिकारी ने घटना के बारे में अधिक जानकारी दिए बिना बताया कि लड़की ने अपने माता-पिता को अपराध के बारे में सूचित किया जिसके बाद उन्होंने भिवंडी तालुका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।अधिकारी ने कहा कि आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

No comments