Breaking News

मुंबई : पुलिस कंट्रोल रूम में आया फर्जी कॉल कहां मुंबई के 4 जगहों पे रखा है बम

मुंबई के पुलिस कंट्रोल रूम में कल रात को एक फर्जी कॉल  जिसमे 4 अलग अलग जगहों पे बम रखने कि सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों की नीद उड़ गई।

अज्ञात नंबर से आएं हुऐ बम ब्लास्ट की बाते कही है। फोन करने वाले ने कहा सीएसटी, भायखला ,दादर स्टेशन और अमिताभ बच्चन के आवास पे बम रखा है। धमकी भरा फोन आते ही पुलिस तथा सुरक्षा टीम की एजेंसियां रातों रात जांच पड़ताल में जुट गई। क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने बताया की इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार करके उनसे इस संबंध में पूछ ताछ की जा रही है।मुंबई पुलिस के अनुसार जिन चार जगहों पे बम रखने की बात कही थी उस जगहों पे बम निरोधक दस्ते व

जीआरपी  टीम खोज पड़ताल की लेकिन बम कही नही मिला।

अज्ञात कॉल आने के बाद बडा दी गई सुरक्षा व्यवस्था

पुलिया अधिकारियों का कहना है की अज्ञात कॉल आने के बाद तीनों रेलवे स्टेशन और अमिताभ बच्चन के आवास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उन्होने नें कहा  फोन पुलिस के मुख्य कंट्रोल नंबर पे आया था उसके तुरंत बाद ही रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ उक्त स्थानों पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कही बम नही मिला। फोन करने वाले के लोकेशन का पता लगा कर उन्हे हिरासत में ले लिया गया है।

No comments