मुंबई पुलिस ने सेक्सटॉर्शन रैकेट का पर्दाफाश किया फिल्मी सितारों के न्यूड वीडियो मुहैया करते थे
मुंबई : मुंबई की माया नगरी में पोर्नग्राफी के मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया अब मुंबई पुलिस ने सेक्स टॉर्शन को लेकर नया खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक 100 से ज्यादा बॉलीवुड सितारे और टीवी स्टार्स को इस रैकेट ने अपना शिकार बनाया था। पुलिस ने अब तक गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारों के मुताबिक सेक्सटॉर्शन के लिए सबसे पहले गिरोह अपने शिकार से स्नैपचैट और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए उनसे दोस्ती करता था। फिर 6 महीने या उससे ज्यादा का वक़्त बीतने के बाद उस शख्स को अपने प्यार के जाल में फंसाया जाता। फिर किसी दिन वीडियो कॉल पर उसको न्यूड आने के लिए कहा जाता और उकसा कर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जाता था। इसके बाद वीडियो को सोशल प्लेटफॉर्म पर ना ले जाने के लिए उनसे मोटी रकम वसूली जाति थी।
सोशल मीडिया के जरिए सितारों से संपर्क करते थे
पुलिस ने सेक्स टॉर्शन रैकेट के बारे में बताया की ये सोशल मिडिया के जरिए सितारों से संपर्क करते थे और उनका न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे मुंबई पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला की इस गिरोह ने सेक्स टॉर्शन में 258 लोगो को फसाया है। इनमे से 100 बॉलीवुड और टीवी के बड़े स्टार शामिल है। मुंबई पुलिस ने नागपुर, ओडिसा, गुजरात, कोलकाता से 4 आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से मोबाइल, 12 फर्जी अकाउंट, 6 फर्जी ईमेल आईडी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।
भरोसा जीतकर बनाते थे अश्लील वीडियो
जांच में पता चला है की यह गैंग सोशल मीडिया के जरिए उनसे संपर्क करता था उनसे नजदीकिया बनाकर उनका विश्वास जीतकर अश्लील वीडियो बनाता था। इस वीडियो के जरिए गिरोह सितारों से लाखो रुपए की मोटी रकम वसूली करता था।
यही नहीं इन वीडियो के ग्रैब को इसके बाद ट्विटर, डार्क नेट और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया ऍप्लिकेशन पर दूसरे लोगों को मोटी रकम के बदले बेच भी दिया जाता था। ये दावा करते थे कि जिस सितारे का न्यूड वीडियो चाहिए वो उसे मुहैया करवा देंगे। साइबर सेल को अपनी जांच में पता चला है कि इन आरोपियों ने जांच एजेंसियों से बचने के लिए नेपाल के एक बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया है। साइबर सेल ने अब नेपाल प्रशासन को इस मामले की जानकारी देकर बैंक अकाउंट से जुड़ी डिटेल्स मांगी हैं ताकि इस मामले की तह तक पंहुचा जा सके।
I
No comments