Breaking News

नारायण राणे के खिलाफ महाराष्ट्र में तीन एफआईआर दर्ज

 महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्ति जनक बयान देने  पे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर 3 एफआईआर दर्ज किए गए है। शिव सैनिकों ने नारायण राणे के खिलाफ आज कई जिलों में प्रदर्शन किया है। नाशिक में बीजेपी कार्यालय पर पत्थर बाजी की गई वही मुंबई नारायण राणे के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहें शिव सैनिक ऊपर लाठी चार्ज किया गया।  नारायण राणे के खिलाफ दादर और मुंबई में पोस्टर लगवाये गए है।



महाराष्ट्र में नारायण राणे के खिलाफ 3 एफआईआर दर्ज


नारायण राणे के आपत्ति जनक  बयान के बाद  शिव सेना अध्यक्ष सुधाकर बडगुजर ने नाशिक  के महाड़ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज किया था सुधाकर ने कहा कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री और एक संवैधानिक पद पर हैं, इसलिए उनके खिलाफ दिया गया बयान पूरे राज्य का अपमान है।



 उन्होंने अपने शिकयत  में कहा  है कि राणे के बयान से समाज  में नफरत फैल सकती है। नासिक पुलिस ने राणे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुणे के चतुःश्रुगी पुलिस स्टेशन में युवा सेना के सचिव रोहीत कदम ने मामला दर्ज कराया है। राणे के खिलाफ एक केस रायगढ़ में भी दर्ज हुआ है।चतुःश्रुगी पुलिस स्टेशन की एक टीम रायगढ़ के चिपलून के लिए रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह टीम नारायण राणे को गिरफ्तार करने जा रही है। भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल नारायण राणे सोमवार से यहीं पर हैं।

क्या कहा था नारायन राणे उद्धव के खिलाफ

सोमवार को महाड में पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा था कि स्वतंत्रता दिवस के दिन दिए भाषण में मुख्य मंत्री उद्धव ठाकरे अमृत महोत्सव या हीरक महोत्सव को लेकर काफी  भ्रमित दिखे। इस पर नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे पर तंज  साधते हुए कहा था।"देश को आजादी मिले हुए कितने साल हो चुके हैं। अरे हीरक महोत्सव क्या?, मैं होता तो कान के नीचे लगाता।उन्होंने आगे यह भी कहा था कि स्वतंत्रता दिवस के बारे में आपको मालूम नहीं होना चाहिए? कितनी गुस्सा दिलाने वाली बात है यह। सरकार कौन चला रहा है, यह समझ ही नहीं आ रहा है।" राणे ने जब यह बयान दिया, तबउस वक्त उनके साथ विधान परिषद के विपक्षी नेता प्रवीण दरेकर भी वहां उपस्थित थे। नारायण राणे इस समय बीजेपी के जन आशीर्वाद यात्रा पे है।

मुंबई और दादर के इलाकों में लगे मुर्गी चोर के पोस्टर

शिव सैनिकों ने रातों रात मुंबई और दादर इलाको में नारायण राणे के खिलाफ पोस्टर लगा दिए है। इस पोस्टर पर कोंबड़ी चोर लिखा है



 
















No comments