गजनी शहर पर कब्जा करने के बाद राजधानी के करीब पहुंचा तालिबान
काबुल: तालिबान आतंकी अफगानिस्तान के एक से बड़े एक शहर पे कब्जा करते चले जा रहे है। तालिबान आतंकी अब राजधानी काबुल के करीब पहुंच गए है। उन्होंने बेहद खास शहर गजनी पे कब्जा कर लिया हैं।गजनी शहर की राजधानी की राजधानी 150 किमी दूर है। पिछले एक सप्ताह में 10 वी प्रांतीय राजधानी जिस पे आतंकियों ने कब्जा कर लिया है। इस बात की पुष्टि अफगानिस्तान के एक स्थानीय सांसद ने की है।इस बीच तालिबान ने अब कंधार शहर पर फिर से हमला तेज कर दिया है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग शहर छोड़कर काबुल की ओर भाग रहे हैं। एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि कंधार शहर का बाजार पूरी तरह से खाली हो गया है और लोग डर से डरे हुए हैं। उधर हेलमंद शहर में भी तालिबान और अफगान सेना के बीच भीषण जंग जारी है।
पुलिस मुख्यालय पे अब तालिबान का कब्जा
तालिबान का मुकाबला करने में अफगानी सेना के छक्के छूट रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय पर अब तालिबान का कब्जा हो गया है इसी बीच, इलाके में हवाई हमले भी हुए हैं। संदेह है कि ये हमले अमेरिका ने किए हैं। लश्कर गाह में संघर्ष बढ़ गया है, जहां चारों ओर से घिरे सरकारी बलों को राजधानी पर कब्जा बनाए रखने की उम्मीद थी
तालिबानियों के सामने पुलिस अधिकारियों ने किया आत्मसमर्पण
हेलमंद की राजधानी के क्षेत्रीय पुलिस मुख्यालय को बुधवार को निशाना बनाकर एक आत्मघाती कार बम विस्फोट किया गया। हेलमंद की एक सांसद नसीमा नियाज़ी ने बताया कि तालिबान ने गुरुवार को इमारत पर कब्जा कर लिया, कुछ पुलिस अधिकारियों ने तालिबानियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अन्य पास स्थित गवर्नर के कार्यालय में चले गए, जिस पर अब भी सरकारी बलों का नियंत्रण है। नियाज़ी ने कहा कि उनका मानना है कि तालिबान के हमले में सुरक्षा बल के कई कर्मी हताहत हुए, लेकिन उन्हें इनकी संख्या की जानकारी नहीं है।
No comments