राम जन्म भूमि की सड़क होगी कल्याण सिंह के नाम पर , उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी सरकार का बड़ा फैसला
उत्तरप्रदेश : योगी सरकार ने उत्तरप्रदेश में एक बड़ा फैसला लिया है उन्होंने कहा है की राम जन्मभूमि के ओर जानें वालीं सड़क का नाम पूर्व मुख्य मंत्री कल्याण सिंह के नाम पे रखा जाएगा।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी घोषणा की
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी घोषणा की है। इसके अतिरिक्त , लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। जैसा कि आपको मालूम हो की कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के 21 अगस्त को लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया वे उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्य मंत्री और राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके थे।उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनका पार्थिव शरीर भाजपा के झंडे में लिपटा हो। पार्टी ने रविवार को अंतिम दर्शन के दौरान यूपी भाजपा कार्यालय में कल्याण सिंह की इस इच्छा को भी पूरा किया।
No comments